फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: बंदूक के साथ युवक का फोटो वायरल, जांच में लाइसेंसी निकली

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। कुंवरगांव थाना क्षेत्र के एक गांव के युवक का बंदूक के साथ फोटो वायरल हो गया। उसको एक्स हैंडल पर पोस्ट किया गया था। पुुलिस ने जांच शुरू की तो सामने आया कि युवक एक शादी समारोह में था। उसने अपने एक रिश्तेदार की लाइसेंसी बंदूक हाथ में लेकर फोटो खिंचाई थी।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष राजेश कौशिक ने बताया कि फोटो युवक ने अपनी फेसबुक आईडी पर साझा किया था, जो बाद में अन्य इंटरनेट मीडिया प्लेटफार्म पर फैल गया। पुलिस टीम ने गांव पहुंचकर युवक समेत अन्य लोगों से पूरे मामले की जानकारी ली। जिस बंदूक का फोटो वायरल हुआ था वह लाइसेंसी है। बंदूक युवक के एक रिश्तेदार की है। युवक को हिदायत दी गई है कि आगे से इस तरह की कोई फोटो नहीं डालेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें