फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: जरीफनगर में बंदर पकड़ते एक व्यक्ति दबोचा, 14 बंदर बरामद

विज्ञापन
जरीफनगर थाने में बंदर पकड़ने की ​शिकायत लेकर पहुुंचे पशु प्रेमी।स्रोत-स्वयं
विज्ञापन
- पशु मित्रों ने दी बंदर पकड़ने वाले के खिलाफ तहरीर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
दहगवां। जरीफनगर थाना क्षेत्र के गांव मालपुर ततेरा में मंगलवार को एक व्यक्ति बंदर पकड़ते हुए पकड़ा गया। उसके पास से 14 बंदर बरामद हुए हैं। सभी बंदरों को पुलिस ने जंगल में छुड़वा दिया है। पशु मित्रों की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट भी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

पशु मित्र विकेंद्र शर्मा के मुताबिक जरीफनगर थाना क्षेत्र के गांव मालपुर ततेरा के ग्रामीणों ने मथुरा से एक व्यक्ति को बंदर पकड़ने के लिए बुलाया था। उसने वन विभाग से इसकी अनुमति नहीं ली थी। वह गांव में आकर लोगों के साथ बंदर पकड़ने में लग गया। उसने एक तरफ जाल लगा रखा था। दूसरी तरफ से ग्रामीण बंदरों को भगाते थे और उन्हें जाल में बंद कर लेते थे। इस तरह उन्होंने शाम तक 14 बंदर पकड़ लिए। तभी शाम के समय विकेंद्र शर्मा, संजीव कुमार, मयंक प्रताप सिंह और अभिनव यादव आदि पशु मित्र गांव में पहुंच गए। उन्होंने सूचना देकर थाना पुलिस को भी बुला लिया। इससे गांव के अन्य लोग तो भाग गए लेकिन बंदर पकड़ने वाला मथुरा का व्यक्ति पकड़ा गया। पुलिस उसे अपने साथ थाने ले गई। सभी बंदरों को जंगल में छुड़वा दिया गया। विकेंद्र शर्मा ने उसके खिलाफ तहरीर दी है। इस संबंध में एसओ रवि करन सिंह ने बताया कि इसमें तहरीर आई है। आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें