फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: सड़क हादसे में बाइक सवार चाचा की मौत, भतीजा जख्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
बिसौली। गांव पनौड़ी के पास शनिवार देर शाम किसी वाहन ने बाइक सवार चाचा-भतीजे को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को सीएचसी पर भर्ती कराया, जहां चाचा को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। वहीं भतीजे को प्रथम उपचार के बाद बरेली रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन


वजीरगंज थाना क्षेत्र के गांव पलेई निवासी मेहरवान (58) पुत्र नेतराम निवासी पलई अपने भतीजे ओमप्रकाश (45) पुत्र भागवान सिंह के साथ बाइक से बिसौली आए थे। देर शाम आठ बजे वह बाइक से घर लौट रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक क्षेत्र के गांव पनौड़ी के पास पहुंची कि किसी वाहन ने टक्कर मार दी, जिसमें मेहरवान की मौत हो गई। वहीं भतीजा गंभीर घायल हो गया। उसे प्रथम उपचार के बाद बरेली भेजा गया है। परिजनों का रो-रोककर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें