फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: 17 नवंबर को सहसवान में लगेगा वृहद रोजगार मेला

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। जिला सेवायोजन कार्यालय, राजकीय आईटीआई एवं कौशल विकास मिशन के संयुक्त तत्वावधान में 17 नवंबर की सुबह 10 बजे से प्रमोद इंटर कॉलेज सहसवान परिसर में रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन

जिला सेवायोजन अधिकारी शशिकांत यादव ने बताया कि रोजगार मेले में तकनीकी एवं गैर तकनीकी क्षेत्र की 15 से अधिक कंपनियां विभिन्न पदों पर अभ्यर्थियों का साक्षात्कार एवं चयन करेंगी। निःशुल्क कौशल उन्नयन एवं प्रशिक्षण कार्यक्रमों की जानकारी भी उपलब्ध कराई जाएगी। मेले में प्रतिभाग निःशुल्क रहेगा।
उन्होंने बताया कि रोजगार मेले में हाईस्कूल से स्नातकोत्तर, आईटीआई, डिप्लोमा, बीटेक एवं कौशल विकास डिप्लोमा धारक अभ्यर्थी प्रतिभाग कर सकते हैं। अभ्यर्थियों की आयु 18 से 40 वर्ष के मध्य होनी चाहिए। इच्छुक अभ्यर्थी 17 नवंबर को सुबह 10 बजे अपने समस्त शैक्षिक योग्यता प्रमाण-पत्रों एवं बायोडाटा की छायाप्रति के साथ प्रमोद इंटर कॉलेज परिसर सहसवान में उपस्थित होकर रोजगार मेले में प्रतिभाग कर सकते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें