बदायूं। संदिग्ध हालात में मंगलवार को विवाहिता का शव उसके घर के कमरे में मंगलवार की शाम को फंदे से लटका मिला था। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। बुधवार को आई पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या की पुष्टि हुई है। मायके पक्ष ने पति समेत अन्य परिजनों के खिलाफ तहरीर दी है।
पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे मायके पक्ष के लोगों ने बताया कि गांव महरौली निवासी भूदेव की पत्नी सोनम का शव संदिग्ध हालात में मिला था। बुधवार को पैनल से पोस्टमाॅर्टम कराया गया, जिसमें सामने आया कि सोनम की मौत गला दबाने से हुए थी। सोनम की शादी को मात्र 11 महीने ही हुए थे। इंस्पेक्टर मनोज सिंह का कहना है कि रिपोर्ट व तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।