फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: गृह कलह में विवाहिता ने फंदे पर लटककर दी जान

विज्ञापन
स्वेता का फाइल फोटो।
विज्ञापन
सहसवान। सहसवान कस्बे के मोहल्ला जहांगीराबाद में सोमवार रात गृह कलह में एक विवाहिता ने फंदे पर लटककर आत्महत्या कर ली। मायके पक्ष ने ससुराल पक्ष पर विवाहिता को फंदे पर लटकाकर हत्या का आरोप लगाया है। बुधवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। सहसवान कस्बे के मोहल्ला जहांगीराबाद निवासी आशीष सक्सेना की शादी 15 साल पहले श्वेता (35) पुत्री संदीप कुमार निवासी सुभाष नगर जिला बरेली के साथ हुई थी। मायके पक्ष के लोगों ने बताया कि श्वेता का एक बेटा है। श्वेता के पति कोई रोजगार नहीं करते हैं। इसको लेकर उनके बीच अक्सर विवाद रहता था। पांच दिन पहले भी इसी बात को लेकर दोनों के बीच मनमुटाव हुआ था। सोमवार को श्वेता के पति ने उसकी शिकायत सास से की थी। सास ने फोन पर श्वेता से बात कर समझाया था। लेकिन देर रात श्वेता से शिकायत होने से आहत होकर कमरे पर फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर मायके पक्ष के लोग मौके पर पहुंच गए। उन्होंने कोतवाली पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने परिजनों से पूछताछ कर घटनास्थल का निरीक्षण किया। विवाहिता के शव को पोस्टमॉर्टम को भिजवाया। बुधवार को पोस्टमॉर्टम हाउस पहुंचे मायके पक्ष के लोगों ने श्वेता की हत्या का आरोप लगाया है। इधर, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में हैंगिंग से विवाहिता की मौत होने की पुष्टि हुई है। सहसवान कोतवाल राजेंद्र सिंह बहादुर ने बताया कि प्रथम दृष्टया फंदे पर लटकने से विवाहिता की मौत हुई है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट व तहरीर मिलने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें