फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंसान बना 'जानवर': गाजियाबाद के बाद बदायूं में कुत्ते से हैवानियत, गला दबाने पर न मरा तो अंगोछे से लटकाया

Mon, 14 Nov 2022 05:33 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

सार

मूसाझाग थाना क्षेत्र के गांव अलीपुरा निवासी दुर्गपाल के मुताबिक उन्होंने एक कुत्ता पाला था।उसके कुत्ते से पड़ोस का पुजारी पुत्र रामभरोसे चिढ़ता था। जब उसके दरवाजे पर कुत्ता पहुंच जाता था तो वह उसके साथ डंडा लेकर मारपीट करता था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी दिल्ली से सटे गाजियाबाद के बाद बदायूं से भी कुत्ते को निर्दयता से मारने का मामला सामने आया है। यहां मूसाझाग इलाके में एक व्यक्ति ने पड़ोसी के कुत्ते को अंगोछे से गला घोंटकर मार डाला। कुत्ता अक्सर उसके दरवाजे पर आ जाता था। इससे आरोपी उससे चिढ़ता था। कुत्ते के मालिक ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।

विज्ञापन
Trending Videos

मूसाझाग थाना क्षेत्र के गांव अलीपुरा निवासी दुर्गपाल के मुताबिक उन्होंने एक कुत्ता पाला था। अब उसकी उम्र छह साल हो गई थी। अक्सर कुत्ता सुबह के समय मोहल्ले में घूमने चला जाता था, लेकिन उससे किसी को परेशानी नहीं थी। कुत्ता किसी को काटता भी नहीं था, लेकिन उसके कुत्ते से पड़ोस का पुजारी पुत्र रामभरोसे चिढ़ता था। जब उसके दरवाजे पर कुत्ता पहुंच जाता था तो वह उसके साथ डंडा लेकर मारपीट करता था।

रविवार को दुर्गपाल के पिता खेत पर गए थे। उसका कुत्ता भी उनके पीछे-पीछे चला गया। बाद में उसके पिता तो घर आ गए लेकिन कुत्ता आरोपी के घर के सामने रह गया। इसी दौरान आरोपी ने उसके कुत्ते को पकड़ लिया। वह कुत्ते को मढ़ी के पीछे ले गया। वहां पहले उसने गला दबाकर मारने की कोशिश की।

जब गला दबाने से नहीं मरा तो उसने अंगोछे से उसका गला घोंट दिया और मौके से भाग गया। इसकी जानकारी पर दुर्गपाल और उसके परिवार वाले मौके पर पहुंच गए। उनकी सूचना पर थाना पुलिस आ गई। देर शाम पुलिस ने दुर्गपाल की तहरीर पर आरोपी पुजारी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली। परिवार के लोगों ने कुत्ते के शव को दफन कर दिया है। पुलिस आरोपी को तलाश कर रही है।
विज्ञापन

गाजियाबाद में दो लोगों ने कुत्ते को फंदे पर लटकाया
गाजियाबाद की घटना की सामने आई वीडियो में दो लोग एक कुत्ते की बेहरमी से गला दबाकर उसकी हत्या कर रहे हैं। ट्रॉनिका सिटी थाना क्षेत्र के इलाइचीपुर गांव में एक कुत्ते को फंदे पर लटका कर मारने का मामला सामने आया है। कुत्ते के साथ हुई मारपीट का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो 3 महीने पहले का बताया जा रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने कुत्ते को मारने वाले दोनों आरोपियों को थाने बुलाया है। पुलिस का कहना है जांच के बाद आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें