फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कासगंज के युवक की गंगा नदी में डूबकर मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। सहसवान इलाके में मंगलवार देर शाम कासगंज के एक युवक की गंगा नदी में डूबकर मौत हो गई। युवक अपने खेत से लौट रहा था। तभी गंगा पार करते समय ये हादसा हो गया। लोगों ने कड़ी मशक्कत से उसके शव को बाहर निकाला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कासगंज जिले में ढोलना थाना क्षेत्र के ग्राम महेशपुर निवासी छविराम (28) पुत्र शंकरलाल की सहसवान क्षेत्र के ग्राम पोहपी नगला में ससुराल है। परिवार वालों के मुताबिक छविराम ने पोहपी नगला में करीब छह बीघा जमीन पेशगी पर ली थी। गंगा पार उसका खेत था। छविराम ने गेहूं तो उठा लिए थे लेकिन भूसा अभी पड़ा हुआ था। छविराम मंगलवार शाम अपना खेत देखकर गंगा पार से ससुराल लौट रहा था। उसके आगे-आगे कुछ बैलगाड़ी लेकर किसान जा रहे थे। वह तो गंगा पार निकल गए लेकिन छविराम गंगा नदी में डूब गया। उसे देखकर साथ में मौजूद किसानों ने शोर मचा दिया, जिससे दर्जनों लोग घाट पर एकत्र होकर आ गए। फिर उसके बाद युवक की खोजबीन शुरू कर दी। देर शाम तक उसकी गंगा नदी में खोजबीन चलती रही। तब कहीं युवक को बाहर निकाला गया लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई। इसकी सूचना पर परिवार वाले रोते-बिलखते हुए मौके पर पहुंच गए। बाद में पुलिस भी आ गई और पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। छविराम के साले ने बताया कि वह छह भाइयों में पांचवें नंबर का था। उस पर दो बटे और एक बेटी है। हादसे के बाद से परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें