फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: 59 वर्षों से उच्च शिक्षा में अग्रणी कॉलेज, 5500 विद्यार्थी हर साल लेते हैं दाखिला

विज्ञापन
नेहरू मेमोरियल शिव नारायण दास महाविद्यालय
विज्ञापन
बदायूं। शहर के नेहरू मेमोरियल शिव नारायण दास महाविद्यालय ने उच्च शिक्षा के क्षेत्र में 59 वर्ष पूरे कर लिए हैं। यह महाविद्यालय हर वर्ष लगभग 5500 छात्रों को प्रवेश देता है। इस साल भी कॉलेज में प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है।
विज्ञापन

महाविद्यालय की स्थापना वर्ष 1967 में समाजसेवी सेठ शिव नारायण दास ने की थी। इसकी शुरुआत आगरा विश्वविद्यालय से कला संकाय के 12 स्नातक विषयों की मान्यता के साथ हुई थी। दो वर्ष बाद, 1969 में हिंदी, संस्कृत, अर्थशास्त्र, समाजशास्त्र और राजनीति शास्त्र में परास्नातक कक्षाएं शुरू हुईं।
वर्ष 1970 में अंग्रेजी विषय में भी परास्नातक की मान्यता मिली। 1988 में बीएससी (पीसीएम) और बीएड की कक्षाएं भी प्रारंभ हुईं। वर्तमान में, स्ववित्तपोषित योजना के तहत कई स्नातक और परास्नातक पाठ्यक्रम संचालित हैं। महाविद्यालय में 34 पूर्णकालिक प्राध्यापक और अनेक स्व-वित्तपोषित व अंशकालिक शिक्षक कार्यरत हैं।
विज्ञापन

प्राचार्य डॉ. प्रशांत कोहली ने बताया कि कॉलेज में इस साल के प्रवेश की प्रक्रिया शुरू हो गई है। बताया कि महाविद्यालय परिसर में लगभग 50 शिक्षण कक्ष और विभिन्न विभागों की प्रयोगशालाएं हैं। इनमें भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, जंतु विज्ञान, वनस्पति विज्ञान, संगीत, भूगोल और गृह विज्ञान की प्रयोगशालाएं शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें