रोते-बिलखते सबदपाल के परजिन। संवाद
- फोटो : katra news
उसहैत। थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 11 में सोमवार को हादसा हो गया। प्लॉट को समतल कराने के दौरान अचानक दीवार गिरने से उसके नीचे दबकर एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों मजदूर नई बनी दीवार के नजदीक बैठे थे।
क्षेत्र के गांव ककरौआ निवासी सबदपाल (47) पुत्र सियाराम, नन्हे (25) पुत्र कुंवरपाल और सर्वेंद्र (27) दीवार के पास बैठे हुए थे। उसी समय प्लॉट में जेसीबी से मिट्टी डलवाई जा रही थी। कंपन होने से दो दिन पहले बनी दीवार अचानक भरभराकर गिर गई, जिसकी चपेट में तीनों मजदूर आ गए। जिसमें सबदपाल की मौत हो गई। दोनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
परिजनों ने बताया कि सबदपाल मजदूरी करके अपने परिवार का पालन पोषण कर रहा था। सोमवार की सुबह वह गांव के ही नन्हे और कुंवरपाल व सर्वेंद्र के साथ मजदूरी करने की कहकर घर से कस्बा उसहैत गए थे। करीब दस बजे अचानक दीवार गिरने से तीनों लोग गंभीर रूप से घायल होए। घायलों को जिला अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टर ने सबदपाल को मृत घोषित कर दिया।
मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमॉर्टम कराया और परिजनों काे सौंप दिया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
रोते-बिलखते सबदपाल के परजिन। संवाद- फोटो : katra news