फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: डायट ऑडिटोरियम में विशाल योग व कार्यकर्ता सम्मेलन पांच को

विज्ञापन
पतंजलि योगपीठ हरिद्वार के निर्देशन में ऑडिटोरियम में बैठक का आयोजन किया गया। स्रोत संगठन
विज्ञापन
बदायूं। पतंजलि योगपीठ हरिद्वार के निर्देशन में पांच अक्तूबर को डायट ऑडिटोरियम हॉल में विशाल योग व कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर मंगलवार को डायट परिसर में बैठक हुई। इसमें पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रभारी सुनील शास्त्री ने तैयारियों की समीक्षा की।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश प्रभारी सुनील शास्त्री ने कहा कि बदायूं सहित संभल, मुरादाबाद, अलीगढ़, कासगंज, एटा, पीलीभीत, बरेली, शाहजहांपुर और रामपुर जनपदों से पतंजलि योगपीठ की विभिन्न समितियों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल होंगे। सम्मेलन में स्वामी रामदेव के परम शिष्य राकेश भाई हरिद्वार से पधारेंगे, जबकि स्वयं स्वामी रामदेव ऑनलाइन माध्यम से जुड़कर सभी को आशीर्वाद देंगे। प्रांतीय संगठन मंत्री दयाशंकर आर्य ने बताया कि कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जनपद स्तर पर अनेक समितियों का गठन किया जाएगा। जिनमें प्रचार समिति, भोजन व्यवस्था समिति, मंच समिति, दान संग्रह समिति और अतिथि अभिनंदन समिति प्रमुख रहेंगी। राज्य प्रभारी विपिन आर्य ने कहा कि योग से जुड़े सभी साधक और कार्यकर्ता इसमें आमंत्रित हैं। राज्य प्रभारी कुलदीप आर्य ने बताया कि प्रत्येक जनपद से एक-एक बस और बदायूं की प्रत्येक तहसील से भी कार्यकर्ताओं की बसें सम्मेलन में आएंगी। योग गुरु गिरधारी सिंह राठौर ने कहा कि बदायू्ं का यह सौभाग्य है कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अनेक जिलों से आने वाले कार्यकर्ताओं का आतिथ्य करने का अवसर मिला है। बैठक में वीरपाल सिंह, उपदेश सिंह, डॉ. जुगल किशोर, बृजेश कुमार, पुरुषोत्तम सिंह, अवधेश सिंह, महेंद्रपाल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें