फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: महिला पुलिस अफसर बनकर ठगी करने वाला ठग गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। महिला पुलिस अधिकारी बनकर ठगी करने के आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बताया जाता है कि युवक महिला की आवाज निकालकर सराफ व अन्य लोगों को फोन करके खुद को पुलिस अधिकारी बताता था। पुलिस ने इस शातिर ठग को फिर पकड़ लिया है। पहले वह जबलपुर में भी पकड़ा जा चुका है।
विज्ञापन

युवक का नाम संकेत यादव पुत्र उमाशंकर यादव है। वह मध्य प्रदेश में जबलपुर जिले के थाना पाटन क्षेत्र के थापक वार्ड पाटन का रहने वाला है। वह नवीं पास है, लेकिन बातचीत में कोई उसकी शिक्षा के स्तर को कम नहीं आंक सकता। पुलिस के मुताबिक, संकेत साइबर ठगी करने में माहिर है। वह अलग-अलग स्थानों पर जाकर घटनाओं को अंजाम देता है।
वर्ष 2016 में वह एक चोरी के मामले में जेल गया था। वर्ष 2021 में स्थानीय पुलिस ने उसे तमंचे के साथ पकड़ा था। जब जमानत पर छूटकर आया तो साइबर ठगी शुरू कर दी। एक साल पहले जबलपुर की पाटन थाना पुलिस ने ठगी करने के आरोप में उसे पकड़ा था। छूटने के बाद वह ठिकाने बदलकर रह रहा था। जब से उसने साइबर ठगी करना शुरू की है तब से वह अपने घर नहीं गया है।
विज्ञापन




25 सराफा व्यापारियों से कर चुका है ठगी
संकेत लड़कियों की आवाज निकालने में माहिर है। वह लड़की की आवाज निकालकर महिला एसपी बन जाता है। फिर गूगल मैप के माध्यम से सराफा व्यापारियों और मोबाइल विक्रेताओं के नंबर तलाश करता है। इसी तरह थाना प्रभारियों के मोबाइल नंबर प्राप्त कर लेता है। खुद को एसपी बताकर सराफा व्यापारियों पर चोरी का माल खरीदने का आरोप लगाता है। यह भी कहता है कि उसकी पुलिस ने चोरी का माल बेचने वाली महिला को भी गिरफ्तार कर लिया है। माल रिकवरी के लिए उन्हें और संबंधित थाना प्रभारियों को कॉल करता है। इसी तरह वह अब तक कई जिलों के 25 सराफा व्यापारियों और मोबाइल विक्रेताओं को निशाना बना चुका है।





छह महीने पहले उझानी पुलिस ने भेजा था जेल
28 फरवरी 2024 को संकेत यादव ने लड़की की आवाज निकालकर उझानी कस्बे के दीपक ज्वैलर्स के मालिक आलोक अग्रवाल को ग्वालियर की फर्जी एसपी आराध्या चौहान बनकर कॉल की थी। उसने कहा था कि यहां एक रूपा नाम की महिला पकड़ी गई है। उसने चोरी के जेवर आपकी दुकान पर बेचे थे या तो वह जेवर लौटा दो या फिर उसकी कीमत के रुपये खाते में डाल दो। इसके बाद उसने सीओ को कॉल की थी। उझानी पुलिस ने तब इसे जबलपुर से पकड़कर जेल भेजा था।



ठगी के मामले में एक आरोपी को पुन: पकड़ा गया है। वह पहले भी उझानी के सराफ से ठगी के मामले में जेल जा चुका है, हालांकि कुछ दिन बाद छूट गया था। इसके बाद कुछ मामलों में उसकी तलाश पुन: की जा रही थी। युवक को पकड़कर उससे पूछताछ की जा रही है। - राकेश कुमार सिंह, इंस्पेक्टर कोतवाली
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें