फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: प्रधान से मारपीट करने पर सात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
कुंवरगांव। अनुसूचित जाति के ग्राम प्रधान के साथ मारपीट और अभद्रता के मामले में पुलिस ने सुनवाई नहीं की तो पीड़ित ने अदालत का दरवाजा खटखटाया। डेढ़ माह बाद अदालत के आदेश पर पुलिस ने मामले में सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गांव दुगरैया गांव के ग्राम प्रधान सत्यपाल वाल्मीकि 18 जुलाई को गांव में सीसी रोड का निर्माण करा रहे थे। तभी गांव के ही नवाब, सवाब, कर्रार, अनवार, रियाज़, सलिम, आरिफ सहित कुछ अन्य लोगों ने एकराय होकर लाठी-डंडों के बल पर ग्राम प्रधान को घेर लिया। यह लोग मिलकर सीसी रोड को घर से दूर कब्रिस्तान की ओर डलवाने का दबाव बनाने लगे।
ग्राम प्रधान ने कहा कि जहां से अधिकारियों ने नापजोख की है, वहीं से रोड को मानक के अनुरूप डलवाया जाएगा। इसी बात पर आरोपित पक्ष ग्राम प्रधान को लाठी-डंडों से पीटने लगा। उधर से गुजर रहीं प्रधान की पत्नी सरिता और भाभी सविता को रोककर आरोपितों ने बेइज्जत किया। ग्राम प्रधान सत्यपाल वाल्मीकि ने थाने आकर पुलिस के पास शिकायत की थी मगर कोई सुनवाई नहीं हुई। इसके बाद न्यायालय का दरवाजा खटखटाया। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ मारपीट और जातिसूचक शब्द कहकर अपमानित करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें