फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: मोमबत्ती से घर में लगी आग, घरेलू सामान जला

विज्ञापन
घर में लगी आग से जला सामान। संवाद
विज्ञापन
दहगवां। मोमबत्ती से घर में लगी आग से नकदी, कपड़े, रजाई-गद्दे, एलसीडी, इन्वर्टर आदि सामान जलकर खाक हो गया। गृह स्वामी शाम को घर में मोमबत्ती जलाकर रख गए और पूजा करने पास ही मंदिर में चले गए थे। किसी तरह जलती मोमबत्ती गिर जाने से आग लग गई। इस अग्निकांड में 22,500 की नकदी समेत करीब 80 हजार रुपये की क्षति हुई है।
विज्ञापन

नगर पंचायत दहगवां निवासी गिरराज पुत्र सत्यपाल बीती रात आठ बजे घर पर मोमबत्ती जलाकर पास के मंदिर में पूजा करने चले गए थे। किसी तरह जलती मोमबत्ती गिर गई। इससे घर में आग लग गई। गिरराज जब लौटे तो घर से आग और धुआं देख घबरा गए। शोर मचाया तो आसपास के लोग एकत्र हो गए।
हैंडपंप आदि से पानी लाकर लोगों ने जैसे-तैसे आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक आग की लपटों से डबलबेड, गद्दा, रजाई, एलसीडी, इन्वर्टर, कपड़े और 20,500 रुपये नगद जल गए। गृहस्वामी के अनुसार इस अग्निकांड में उसका करीब 80 हजार रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें