फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: किराने की दुकान में आग लगने से लाखों की क्षति

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजरिया। किराने की एक दुकान में बृहस्पतिवार की रात अचानक आग लगने से लाखों रुपये का सामान जल गया। सूचना पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव वितरोई स्थित धर्मशाला के पास सोनपाल की किराने की दुकान है। वह शाम को दुकान बंद कर गांव में अपने घर चला गया। रात में अचानक दुकान से धुंआ उठता देख पड़ोसियों ने उसको सूचना दी। दुकान मालिक ने पहुंचकर देखा तो दुकान में आग की लपटें निकल रही थीं। पीड़ित ने 112 को फोन पर सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने बमुश्किल आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक आग से करीब पांच लाख रुपये का सामान जल चुका था। आग के कारणों का पता लगाया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें