फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: बिना मान्यता संचालित स्कूल पर एक लाख का जुर्माना

Sun, 22 Mar 2026 12:12 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। विकास खंड के ग्राम पंचायत कोठा में बिना मान्यता संचालित हो रहे एसएनएस मेमोरियल उच्च माध्यमिक विद्यालय के खिलाफ बीएसए ने कार्रवाई करते हुए एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। साथ ही विद्यालय का संचालन तत्काल प्रभाव से बंद करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

बीएसए के पत्र में विद्यालय संचालक रनवीर सिंह को निर्देशित किया गया था कि पत्र जारी होने के 15 दिन के भीतर जुर्माने की राशि जमा कराई जाए और विद्यालय में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं का दाखिला सरकारी विद्यालयों में सुनिश्चित कर संबंधित सूचना कार्यालय को उपलब्ध कराई जाए। हालांकि, स्थानीय लोगों का आरोप है कि आदेश जारी होने के बाद भी विद्यालय का संचालन जारी है। पत्र में यह भी उल्लेख है कि यदि एक लाख रुपये का जुर्माना लगाए जाने के बाद भी विद्यालय संचालित पाया जाता है तो प्रतिदिन 10 हजार रुपये का अतिरिक्त दंड लगाया जाएगा। बिसौली के खंड शिक्षा अधिकारी लक्ष्मी नारायण ने बताया कि विद्यालय के विरुद्ध आर्थिक दंड लगाते हुए उसे बंद करने का नोटिस जारी कर दिया गया है। यदि इसके बावजूद भी विद्यालय का संचालन किया जा रहा है, तो अगले दो-चार दिनों में मौके पर जाकर स्थिति की जांच की जाएगी और इसकी जानकारी बीएसए को दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें