बिल्सी। उझानी स्थित पावर स्टेशन से बिल्सी कस्बा के बिजलीघर को आ मुख्य लाइन में मंगलवार की सुबह घने कोहरे के कारण तकनीकी फॉल्ट आ गया। इसके चलते नगर की बिजली आपूर्ति करीब छह घंटे बाधित रही। बिजली न आने से उपभोक्ताओं को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
बताते हैं कि रात करीब तीन बजे उझानी-बिल्सी मुख्य लाइन पर कोहरे के बीच लाइन पर तकनीकी खराबी उत्पन्न हो गई। फॉल्ट आते ही कस्बे की बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई। सुबह बिजली न आने से घरों में पानी की समस्या खड़ी हो गई। बिजली निगम की टीम ने फॉल्ट की सूचना मिलते ही लाइन की जांच शुरू की। छह घंटे की मशक्कत के बाद सुबह नौ बजे फॉल्ट दूर कर आपूर्ति बहाल कर दी। संवाद