फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: ओसीबी में आई खराबी से छह फीडरों की बिजली आपूर्ति ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
उसावां। इनकमिंग फीडर में आई तकनीकी खराबी के कारण शुक्रवार की सुबह आठ बजे के करीब 33 केवीए लाइन का जंपर तेज आवाज के साथ जल गया। इससे कस्बा सहित सभी छह फीडरों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई।
विज्ञापन

जेई बालकिशन प्रजापति के नेतृत्व में बिजली कर्मचारियों ने जले जंपर को ठीक किया। इसके बाद तीन फीडरों की बिजली आपूर्ति सुचारू कर दी गई। वहीं टाउन फीडर की इनकमिंग में आई खराबी को दूर कर उसे तीन बजकर 10 मिनट पर चालू कर दिया गया।
10 मिनट बाद ही फीडर फिर ब्रेकडाउन हो गया, जिसे ठीक करने का काफी प्रयास किया, लेकिन खराबी दूर नहीं हो सकी। 11 घंटे से ठप बिजली व्यवस्था से बिजली उपभोक्ता खासे परेशान हैं। जेई बालकिशन प्रजापति ने बताया कि जिले से टेक्नीशियन को बुलाया गया है। जल्दी ही टाउन की बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें