बिल्सी। कोतवाली क्षेत्र के गांव रिसौली में बृहस्पतिवार की सुबह गाली देने पर कुछ लोगों ने एक वृद्ध के सिर में पत्थर मारकर सिर फोड़ दिया था। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इसमें पीड़ित की ओर से पुलिस ने पिता-पुत्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
गांव निवासी वृद्ध राजेंद्र सिंह पुत्र रुस्तम सिंह ने पुलिस को बताया कि गांव का दिवाकर सिंह उनके घर में छत के रास्ते नीचे उतर आया। इसको लेकर गाली-गलौज होने लगी। उन्होंने गाली देने से मना किया है तो दिवाकर सिंह और उनके पुत्र आर्यन ने उनके ऊपर पथराव कर दिया।
एक पत्थर राजेंद्र सिंह के सिर में लग गया। कोतवाल मनोज कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित राजेंद्र सिंह का मेडिकल परीक्षण कराने के बाद आरोपी पिता-पुत्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
उधर, गांव बांस बरोलिया में पुरानी रंजिश को लेकर गांव के रामबाबू पुत्र भूप सिंह और अजीत पुत्र रवेंद्र बुधवार की सुबह कहासुनी होने के बाद मारपीट हो गई। इसमें रामबाबू की पत्नी लज्जावती घायल हो गईं। इसमें पुलिस ने आरोपी अजीत, कारे और रामू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।