सांड़ के हमले से घायल किसान गंगासरन। संवाद
बिल्सी। कोतवाली क्षेत्र के गांव खैरी में सोमवार की शाम घास लेकर घर लौट रहे एक किसान पर सांड़ ने हमला कर दिया। सांड ने किसान को पटक पटक कर घायल कर दिया। वहां से गुजर रहे अन्य लोगों ने सांड़ से किसान को बचाया। घायल को एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया है। जहां किसान की हालत अभी गंभीर बनी हुई है।
गांव खैरी निवासी गंगा सरन माहेश्वरी सोमवार की शाम घास लेकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान बिजनौर-बदायूं हाइवे पर बनी पुलिया के निकट एक आवारा सांड़ ने पीछे से आकर उन पर जानलेवा हमला कर दिया। सांड़ ने कई बार उन्हें उठा कर जमीन पर पटका। वहां से गुजर रहे लोगों ने चीख पुकार सुनकर गंगा सरन को बचाया और वहां से उसको भगाया। घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। परिवार के लोगों का कहना है उनकी पीठ गहरा जख्म हो गया और डॉक्टर ने ऑपरेशन के लिए बोला है। ग्रामीणों ने बताया कि इससे पहले भी सांड़ ने कई लोगों पर हमला कर घायल किया है। बावजूद इसके संबंधित विभाग के अधिकारी इसको गंभीरता से नहीं ले रहे है। संवाद