फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: कोहरे में सड़क पार करते समय ट्रक की चपेट में आकर किसान की मौत

विज्ञापन
मूसाझाग थाना क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में मृतक-प्रेमपाल- फाइल फोटो
विज्ञापन
सिलहरी। घने कोहरे ने एक और जान ले ली। बृहस्पतिवार की सुबह मूसाझाग थाना क्षेत्र के गांव किसरुआ निवासी प्रेमपाल (60) पुत्र नत्थूलाल को सड़क पार करते समय ट्रक ने टक्कर मार दी। मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना के विरोध में परिजनों ने सड़क जाम कर दी। ट्रक चालक के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


हादसे के बाद गांव के तमाम लोग मौके पर पहुंचे और ट्रक का पीछा करके उसे कुछ की दूर पर जाकर रुकवा लिया। गुस्साए ग्रामीणों ने ट्रक चालक की जमकर पिटाई कर उसे पुलिस को सौंप दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रक व चालक को थाने पहुंचा दिया। वहीं ग्रामीणाें ने परिवार के लोगों के साथ सड़क पर जाम लगा दिया। यह देख पुलिस के भी हाथ-पांव फूल गए। पुलिस ने कठोर कार्रवाई का आश्वासन परिजनों को देकर समझाया तब कहीं जाकर लोग शांत हुए। करीब आधा घंटे तक सड़क पर हंगामा चलता रहा।

परिजनों ने बताया कि प्रेमपाल खेती करके परिवार का पालन करते आ रहे थे। सुबह को खेत पर गए थे। करीब आठ बजे जब वह घर लौट रहे थे तो घना कोहरा था। वह सड़क पार कर रहे थे कि तेज रफ्तार ट्रक ने उनको टक्कर मार दी, जिसमें उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को जिला मुख्यालय भेजा है। ट्रक चालक के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है।

मूसाझाग थाना क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में मृतक-प्रेमपाल- फाइल फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें