फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: गांव बमनी में करंट लगने से किसान की मौत

विज्ञापन
मृतक राजेंदर का फाइल फोटो।
विज्ञापन
अलापुर। थाना क्षेत्र के गांव बमनी में राजेंद्र (45) की करंट लगने से मौत हो गई। वह शाम के समय घर में बिजली का तार ठीक कर रहे थे। तभी उनको करंट लग गया। परिवार वाले उन्हें जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

ग्राम बमनी निवासी राजेंद्र पुत्र जागन मजदूरी करके अपने परिवार का पालन-पोषण कर रहे थे। उनके परिवार वालों के मुताबिक, राजेंद्र बृहस्पतिवार शाम करीब चार बजे घर में बिजली की लाइन का तार ठीक कर रहे थे। इसी दौरान अचानक उनको करंट लग गया, जिससे वह बेहोश होकर गिर पड़े। यह देखकर परिवार वाले दौड़कर आ गए।
उन्होंने डंडा लेकर किसी तरह तार अलग किया और उन्हें तुरंत जिला अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिवार वालों ने बताया कि 14 जुलाई को राजेंद्र की बेटी सीता की शादी है। परिवार के सभी लोग उसकी शादी की तैयारियों में लगे थे, लेकिन किसान की मौत से उनके परिवार में मातम छा गया है। उनके शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया है। इंस्पेक्टर धनंजय सिंह ने बताया कि दरोगा को मौके पर भेजा गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें