फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: घर में घुसा नशेड़ी, जमकर की धुनाई

विज्ञापन
विज्ञापन
बिल्सी। कोतवाली क्षेत्र के गांव जरावन में शुक्रवार की रात एक नशेड़ी युवक रात के अंधेरे में एक घर में घुस गया, तभी ग्रामीणों ने उसे चोर समझ कर उसकी जमकर धुनाई कर दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। थाना उघैती क्षेत्र के गांव तालिमनगर निवासी लखन पांच दिन पहले कोतवाली क्षेत्र के गांव जरावन में अपनी बहन के घर आया था। शुक्रवार रात वह नशे में गांव के एक व्यक्ति के घर के पीछे के हिस्से में घुस गया, तभी गांव के कुछ लोगों ने उसे देख लिया। लोगों ने उसे चोर समझ कर उसकी जमकर पिटाई कर दी। जिससे लखन गंभीर रूप से घायल हो गया। शनिवार को घायल अपने परिवार के साथ कोतवाली पहुंचा। कोतवाल मनोज कुमार ने बताया कि पुलिस ने घायल का मेडिकल परीक्षण कराने के लिए भेजकर घटना की जांच में जुट गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें