फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: ट्रैक्टर निकालने को लेकर हुआ विवाद, बीच-बचाव करने आए लोग भी पिटे

विज्ञापन
विज्ञापन
ओरछी। फैजगंज बेहटा क्षेत्र के गांव बझेड़ा के जंगल में खेत के पास से रास्ते को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। कहासुनी और गाली-गलौज के बाद दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। इस दौरान एक व्यक्ति को लात-घूंसों से पीटा गया। बीच-बचाव करने आए लोग भी मारपीट की चपेट में आ गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें एक व्यक्ति दूसरे पक्ष को धमकाते हुए दिख रहा है।
विज्ञापन

गांव बझेड़ा निवासी मुकेश ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि दो नवंबर को वह रामपाल के खेत से मिट्टी उठाकर ट्रैक्टर-ट्रॉली से ले जा रहा था। उसके पास मिट्टी उठाने की अनुमति भी थी। खेत के पास रास्ते से ट्रैक्टर निकालने को लेकर शाकिर अली और उसके तीन बेटों ने विरोध करते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी।
मुकेश ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की। उसे बचाने पहुंचे राजकुमार और मोहम्मद आलम के साथ भी मारपीट की गई। मुकेश के मुताबिक, राहगीरों ने किसी तरह उन्हें बचाया। इसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। वहीं, दूसरे पक्ष के शाकिर अली का कहना है कि मिट्टी उठाने के कारण उसके खेत को नुकसान हो रहा था। इसी को लेकर उसने ट्रैक्टर निकालने से मना किया था, लेकिन विवाद बढ़ने पर मारपीट हो गई।
विज्ञापन

मुकेश की तहरीर पर पुलिस ने शाकिर अली, अजमल, अजीम और साहिद हुसैन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। सीओ अंशुमन श्रीवास्तव ने बताया कि प्रकरण संज्ञान में आने के बाद केस दर्ज कर चारों आरोपियों का शांतिभंग में चालान किया। वायरल वीडियो की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें