फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: बंदरों के झूलने से जर्जर पोल किसान के ऊपर गिरा, मौत

विज्ञापन
मृतक चंद्रपाल का फाइल फोटो। स्त्रोत परिवार द्वारा
विज्ञापन
बिल्सी। वजीरंगज-बिल्सी मार्ग पर स्थित गांव घंघौसी में शनिवार की शाम बिजली का एक जर्जर पोल बंदरों के झूलने से गिर गया। पोल से दबकर नीचे खड़ा एक किसान गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसकी रविवार को उपचार के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव घंघौसी निवासी किसान चंद्रपाल सिंह (50) शनिवार की शाम घर से साइकिल लेकर खेतों की तरफ जा रहे थे। रास्ते में पंचायत भवन के सामने वह बिजली के पोल के नीचे खड़े होकर लोगों से बातचीत करने लगे। इसी दौरान कुछ बंदर बिजली के पोल को हिलाने लगे। पोल टूटकर चंद्रपाल के ऊपर गिर गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन-फानन में परिवार के लोग इलाज के लिए उन्हें बिल्सी ले गए। जहां हालत गंभीर होने पर उन्हें बरेली रेफर कर दिया गया। जहां उनकी इलाज के दौरान मौत हो गई। चंद्रपाल का रविवार की दोपहर कछला घाट कर अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें