कछला। गंगा स्नान को आए श्रद्धालु रेलवे स्टेशन पर बैठे थे। इस दौरान अचानक गिर गए और उनकी मौत हो गई। कासगंज के मामूरगंज निवासी रामौतार (50), अपनी पत्नी सोमवती, पुत्री झांकी, सपना, विमलेश व पुत्र शंकर लाल, रवि के साथ मंगलवार को पूर्णागिरि माता के दर्शन करने गए थे। वहां से लौटने के बाद बुधवार को कछला घाट पर स्नान करने पहुंचे। स्नान करने के बाद वह अपने गांव जाने के लिए ट्रेन के इंतजार में स्टेशन पर बैठे थे। अचानक वहीं पर गिरने से वह बेहोश हो गए। परिजन एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उझानी ले गए, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उसके बाद परिजनों में चीख पुकार मच गई। परिजन पुलिस को बगैर सूचना दिए शव अपने साथ ले गए। संवाद