फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: मजदूरी के रुपये मांगने पर किया जानलेवा हमला, चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बिल्सी। गांव हरनाम नगला में मजदूरी के बकाया रुपये मांगना एक परिवार को भारी पड़ गया। रुपये मांगने पर गांव के ही आदमी ने एक ही परिवार के चार सदस्यों के साथ मारपीट कर दी, जिसमें सभी घायल हो गए। पीड़ित परिवार ने आरोपियों के खिलाफ पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

हरनाम नगला निवासी नत्थू पुत्र कैशो ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि गांव के ही एक व्यक्ति पर उनकी मजदूरी के 2800 रुपये बकाया थे। जब उन्होंने मेहनत की कमाई के रुपये मांगे, तो आरोपी ने गाली-गलौज शुरू कर दी और देखते ही देखते मारपीट पर उतर आया। मारपीट में उन्हें चोटें आईं। शोर सुनकर उन्हें बचाने आईं उनकी पत्नी मीना, उनके भतीजे और बेटे को भी आरोपियों ने पीट दिया, जिससे वे भी घायल हो गए। पीड़ितों ने कोतवाली पहुंचकर पूरे मामले की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने प्रार्थना पत्र के आधार पर जांच शुरू कर दी है। क्राइम इंस्पेक्टर वीके मौर्य ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है, जांच के उपरांत आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें