फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: प्रेमिका से शादी करने के एक दिन बाद ही दूसरी युवती के साथ घूमता मिला युवक

विज्ञापन
विज्ञापन
म्याऊ। अलापुर थाना पुलिस ने शुक्रवार को जिस युवक की उसकी प्रेमिका से शादी कराई थी, वह शनिवार को बाइक पर दूसरी युवती के साथ घूमता मिला। पत्नी की सूचना पर पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया और उन्हें चौकी ले आई। करीब चार घंटे तक चौकी पर पंचायत चलती रहा। दूसरी प्रेमिका शादीशुदा थी। वह अपने पति के साथ चली गई। बाद में युवक अपनी पत्नी को घर ले गया।
विज्ञापन

अलापुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने दो दिन पहले पुलिस को तहरीर दी थी कि म्याऊ निवासी एक युवक काफी समय से शादी करने का झांसा देकर उसका यौन शोषण कर रहा है। युवती ने युवक और उसके परिवार वालों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दे दी। पुलिस शुक्रवार को युवक को पकड़कर थाने ले गई। जब युवती ने उसके खिलाफ कार्रवाई कराने की मांग की तो वह शादी करने के लिए राजी हो गया। शाम को पुलिस ने दोनों की शादी करा दी। इसके बाद युवती ससुराल चली गई।
शनिवार सुबह युवक चुपचाप घर से निकल गया और कस्बे की दूसरी प्रेमिका को लेकर बाइक पर घुमाने लगा। जब इसके बारे में पत्नी को पता चला तो उसने पुलिस को सूचना दे दी। म्याऊ चौकी पुलिस ने युवक और उसकी दूसरी प्रेमिका को पकड़ लिया। पत्नी भी चौकी पहुंच गई। युवक की दूसरी प्रेमिका शादीशुदा है। उसका पति बाहर रहकर काम करता है। उसके परिवार वाले भी पुलिस चौकी पहुंच गए। करीब चार घंटे तक पंचायत चलती रही। आखिर में शादीशुदा प्रेमिका अपने पति के साथ चली गई। इसके बाद युवक अपनी पत्नी को लेकर घर चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें