फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: बिसौली में घर का ताला तोड़कर पांच लाख की चोरी

विज्ञापन
बिसौली के तहसील कॉलोनी में चोरी की घटना के बाद कमरे में बिखरा पड़ा सामान। संवाद
विज्ञापन
बिसौली। कस्बे में सक्रिय चोरों ने शुक्रवार रात तहसील कॉलोनी में एक क्षेत्र पंचायत सदस्य के मकान को निशाना बना लिया। चोरों ने उनके मकान में किराये पर रहने वाले दो जिला पंचायत सदस्यों के कमरों के भी ताले तोड़ लिए। तीनों जगह से चोर करीब पांच लाख रुपये का सामान चोरी कर ले गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कस्बे की तहसील कॉलोनी में क्षेत्र पंचायत सदस्य विजय सिंह का मकान है। वह शुक्रवार शाम अपने घर में ताला लगाकर रिश्तेदारी में निरंजनपुर गांव गए थे। उनके ही मकान में जिला पंचायत सदस्य गजेंद्र सिंह और दिनेश गौतम भी किराये पर रहते हैं। बताते हैं कि वो भी शुक्रवार रात घर पर नहीं थे। इसका फायदा उठाकर चोर ताला तोड़कर उनके मकान में घुस गए।
चोरों ने तीनों लोगों के आवासों को आराम से खंगाला। शनिवार सुबह विजय सिंह अपने घर आए तो उन्होंने मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ देखा। यह देखकर वह हैरान रह गए। जब वह अंदर पहुंचे तो उनके कमरे में सारा सामान इधर-उधर फैला पड़ा था। अलमारी का ताला टूटा हुआ था। उससे जेवर और रुपये गायब थे। किरायेदार गजेंद्र सिंह और दिनेश गौतम के कमरों के भी ताले टूटे हुए पड़े थे।
विज्ञापन

उनकी सूचना पर दोनों लोग भी मौके पर पहुंच गए। तीनों जगह से नकदी और जेवर समेत करीब पांच लाख रुपये की चोरी हुई है। सुबह इसकी सूचना पर सीओ सुनील कुमार और इंस्पेक्टर राजेंद्र बहादुर सिंह भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने मामले की छानबीन करते हुए कार्रवाई का आश्वासन दिया है। सीओ ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। छानबीन को पुलिस टीम लगा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें