सराफा दुकान से चेन लेकर भागता आरोपी। स्रोत- सोशल मीडिया
- फोटो : स्रोत:कर्मी
बदायूं। शहर के सराफा बाजार में शुक्रवार अपराह्न में एक बदमाश ग्राहक बनकर मोहित वैश्य की दुकान पर पहुंचा। पहले उसने सोने की चेन देखने के लिए मंगाई। इसके बाद तीन सोने की चेनें (करीब 35ग्राम) लेकर भाग निकला। व्यापारियों ने उसे पकड़ने के लिए शोर मचाया, लेकिन उसका कोई पता नहीं लग सका। सीओ सिटी रजनीश उपाध्याय ने बताया कि आरोपी की फुटेज सीसी कैमरे में कैद हो गई है। जल्द ही उसे पकड़ लिया जाएगा।
व्यापारी मोहित वैश्य ने बताया कि आरोपी पहले सामान्य ग्राहक की तरह दुकान में आया और चेन देखने का बहाना बनाया। थोड़ी देर बातचीत के बाद उसने अचानक तीन चेनें उठाकर भागने की कोशिश की। आसपास के लोग और व्यापारी उसे पकड़ने के लिए दौड़े, लेकिन आरोपी किसी तरह निकल भागा।
घटना सीसी कैमरे में कैद हो गई है। आरोपी कुछ देर हेलमेट भी लगाए दिख रहा है, लेकिन इसके बाद वह हेलमेट छोड़कर भाग निकला। दिनदहाड़े बीच बाजार हुई इस वारदात से व्यापारियों में डर व आक्रोश है। सीसी फुटेज से पुलिस द्वारा आरोपी की पहचान और लोकेशन का पता लगाया जा रहा है। सीओ सिटी रजनीश उपाध्याय ने बताया कि पुलिस पूरी ताकत के साथ आरोपी की तलाश में जुटी हुई है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।