फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार रुपये का इनामी बदमाश गिरफ्तार, दोनों पैर में लगी गोली

Thu, 08 Jan 2026 01:04 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

सार

बदायूं में दातागंज थाना पुलिस ने बुधवार रात मुठभेड़ में 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश वसीम को गिरफ्तार किया। वसीम पापड़ हमजापुर गांव में हुई महिला की हत्या और लूट की घटना में शामिल था। 
विज्ञापन
घायल आरोपी को लेकर जाते पुलिसकर्मी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं के दातागंज थाना क्षेत्र में बुधवार रात पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार रुपये का इनामी बदमाश दोनों पैर में गोली लगने से घायल हो गया, जबकि एक बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकला। पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया है।

विज्ञापन


सीओ दातागंज केके तिवारी ने बताया कि दातागंज कोतवाली क्षेत्र के पापड़ हमजापुर गांव में लूट के बाद हुई बर्तन व्यापारी की पत्नी की हत्या के मामले में दो सगे भाइयों को मंगलवार को ही कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया था। एसएसपी ने फरार दो आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। तब से ही थाना पुलिस व अन्य टीमें उनकी गिरफ्तारी में जुटी थीं। 

पुलिस को सूचना मिली कि उसावां रोड पर मूसझाग थाना क्षेत्र के ग्राम हथिनीभूड़ का रहने वाला इनामी बदमाश वसीम अपने अन्य साथियों के साथ बिनावर-डहरपुर मार्ग पर बुधवार देर रात किसी लूट की घटना को अंजाम देने के लिए बाइक से जा रहा है। पुलिस ने सूचना को सही मानते हुए बदमाशों की घेराबंदी कर ली। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- बरेली में दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार पिता और दो पुत्रों की मौत, मजदूरी करने जा रहे थे तीनों

पुलिस को देखते ही बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में आरोपी वसीम दोनों पैर में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने उसे दातागंज सीएचसी पर भर्ती कराया, जहां से उसको जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 23 हजार की नकदी, सोने, चांदी के जेवरात और बाइक बरामद की है। 

विज्ञापन

यह था घटनाक्रम
दो जनवरी की रात को थाना दातागंज के गांव पापड हमजापुर में बर्तन व्यापारी रामौतार के मकान में घुसकर उनकी पत्नी मुन्नी देवी की हत्या कर घर में लूट की घटना को अंजाम दिया था। उनकी बेटी राधा गुप्ता ने अपने चेचेरे दो भाई हिमांशु व शिवम व तहेरे भाई अनिल गुप्ता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। 

पुलिस घटना के खुलासे में जुटी थी। मंगलवार को पुलिस ने घटना का खुलासा किया, जिसमें रामौतार के चचेरे भाई के बेटे शिवम गुप्ता व हिमांशु गुप्ता को पुलिस ने कोर्ट में पेश कर जेल भेजा था। पुलिस इस मामले में फरार आरोपी वसीम व समील की तलाश कर रही थी। वसीम को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया गया। समील की तलाश में पुलिस जुटी है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें