फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: पुराने विवाद में दंपती पर जानलेवा हमला, पांच लोगों पर रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बिसौली। थाना क्षेत्र के गांव वितरोई में एक महिला और उसके पति पर जानलेवा हमले का मामला सामने आया है। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने गांव के ही पांच लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

पीड़िता रूपवती ने आरोप लगाया कि 31 दिसंबर 2025 को जब वह अपने पति के साथ मायके जा रही थी तब रास्ते में भुवनेश, गोविन्द राम, हरीश, मुनीश और कन्हई ने उन्हें घेर लिया। आरोपियों ने पुराने मुकदमे में फैसले का दबाव बनाते हुए पति को पेड़ से बांधकर पीटा। विरोध करने पर हमलावरों ने महिला के कपड़े फाड़ दिए और गला दबाकर उसे जान से मारने की कोशिश की।
हमले में महिला का हाथ चाकू से कट गया और वह लहूलुहान हो गई। पीड़िता का दावा है कि थाने में सुनवाई न होने के कारण उसे एसएसपी और कोर्ट की शरण लेनी पड़ी। फिलहाल पुलिस ने न्यायालय के निर्देश पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें