फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: ईएमआई मांगने पहुंचे कलेक्शन एजेंंट से सिपाही ने की अभद्रता

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। सिविल लाइंस थानाक्षेत्र की ईश्वरधाम कॉलोनी में ईएमआई मांगने पहुंचे कलेक्शन एजेंट के साथ एक सिपाही व उनके परिजनों ने बदसलूकी की। आरोप है कि सिपाही ने उसे जान से मारने की धमकी दी। कलेक्शन एजेंट ने सिपाही के खिलाफ सिविल लाइंस पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन

शहर निवासी दुष्यंत कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि वह होमलोन फाइनेंस कंपनी में कलेक्शन एजेंट के पद पर हैं। सिविल लाइंस थानाक्षेत्र की ईश्वरधाम कॉलोनी निवासी एक सिपाही ने उनकी कंपनी से होम लोन लिया था। सिपाही इस समय डायल 112 में तैनात है। लोन की ईएमआई हर महीने की पांच तारीख को खाते से कटती थी, लेकिन मार्च में ईएमआई नहीं जमा हुई। इस वजह से वह अपने साथी के साथ सिपाही के घर पहुंचे थे।
उन्होंने ईएमआई जमा करने को कहा तो सिपाही व उसके परिजनों ने गालीगलौज की। दुष्यंत ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। घटना से संबंधित वीडियो भी पुलिस को दिया है। इंस्पेक्टर मनोज कुमार ने बताया कि तहरीर मिली थी। दोनों पक्षों में समझौता हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें