फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: कटरी इलाके में गंगा के किनारे मिला बच्चे का सिर

विज्ञापन
विज्ञापन
उसहैत। थाना क्षेत्र के कटरी इलाके में बाजार के पास बच्चे का सिर मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने धड़विहीन बच्चे के सिर का पोस्टमॉर्टम कराया है। पुलिस बच्चे के सिर को किसी जानवर द्वारा गड्ढे में दबे शव से निकालकर लाने का अनुमान लगा रही है।
विज्ञापन


थानाक्षेत्र के कटरा सआदतगंज में बाजार के पास एक बच्चे का धड़विहीन सिर बृहस्पतिवार की शाम करीब छह बजे मिला। ग्रामीणों ने बच्चे का सिर पड़ा होने की सूचना पुलिस को दी। थानाध्यक्ष विक्रम सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। जांच पड़ताल करने के बाद सिर को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।
थाना प्रभारी का कहना है कि कोई जानवर गड्ढे से मृत बच्चे के शव को निकाल लाया जैसा प्रतीत हो रहा है। फिर भी मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमॉर्टम कराया जा रहा है, जो भी सामने आएगा उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें