फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: निसंतान बुजुर्ग को पिता-पुत्र ने लाठी-डंडाें से पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
उसहैत। नशे में धुत पिता-पुत्रों ने एक निसंतान बुजुर्ग को लाठी-डंडाें से पीटकर घायल कर दिया। गंभीर रूप से घायल बुजुर्ग को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने जांच की कहकर अभी रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।
विज्ञापन

गांव अमीन नगर निवासी बुजुर्ग चंद्रपाल (60 साल) शुक्रवार की रात करीब नौ बजे घर से खेत की ओर जा रहे थे। आरोप है कि ग्राम किशनी नगला के एक पिता-पुत्र मिले, उनसे किसी बात पर विवाद हो गया। पिता-पुत्र ने मिलकर इन्हें लाठी-डंडों से बुरी तरह से पीट डाला। शोर सुनकर आए ग्रामीणों ने किसी तरह बुजुर्ग चंद्रपाल को बचाया। बुजुर्ग को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है। उनके गंभीर चोटें आई हैं। घायल बुजुर्ग के कोई सन्तान नहीं है। उनके भतीजे अरविंद ने थाना उसहैत में तहरीर दी है। फिलहाल पुलिस ने जांच की बात कहकर रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें