फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: ननिहाल आए बच्चे पर गिरी मकान की दीवार, दबकर हुई मौत

Mon, 31 Aug 2026 02:04 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
बिनावर। ननिहाल में आए सात साल के बच्चे की निर्माणाधीन मकान की दीवार गिरने से दबकर मौत हो गई। घटना सीमावर्ती बरेली के थाना भमौरा के गांव रुद्रपुर की है। जबकि बालक का अंतिम संस्कार उसके पिता के गांव अंबियापुर में ही किया गया।
विज्ञापन

थाना बिनावर क्षेत्र के गांव अंबियापुर निवासी बिजनेस की ससुराल थाना भमौरा क्षेत्र के गांव रुद्रपुर में है। रक्षाबंधन पर उनकी पत्नी सूरजमुखी अपने पुत्र सात वर्षीय पुत्र हिमांशु को लेकर त्योहार मनाने गई थीं। परिजन ने बताया उनका नया मकान बन रहा था। रविवार सुबह करीब 5 बजे हिमांशु उठकर नवनिर्मित दीवार की ओर चला गया। अचानक पक्की दीवार उसके ऊपर गिर गई। दीवार के मलबे में दबे बच्चे को बाहर निकाला और निजी चिकित्सक के पास ले गए। चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।
ननिहाल की तरफ से घटना की सूचना उसके पिता बिजनेस को दी गई। पिता सहित परिजन भी मौके पर पहुंच गए। बच्चे के शव को अपने गांव ले आए। जहां उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें