फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: मॉडिफाई साइलेंसर वाली बुलेट का काटा 10 हजार का चालान

विज्ञापन
भामाशाह चौके पास बुलेट का स्टार्ट करते टीएसआई व लगी भीड़। संवाद - फोटो : रजावली में हादसे के बाद खड़ी दुर्घटनाग्रस्त बस।
विज्ञापन
बदायूं। भामाशाह चौक के पास एक युवक बुलेट में मॉडिफाई साइलेंसर लगाकर जा रहा था। यातायात पुलिस ने तेज आवाज सुनकर बुलेट रुकवाई और उसका 10 हजार रुपये का चालान काट दिया। साथ ही साइलेंसर को हटवाने को कहा।
विज्ञापन

आवास विकास निवासी आराम सिंह के बेटे पुष्पेंद्र के पास बुलेट है। उसने बुलेट के साइलेंसर को मॉडिफाई कराया है। चलने पर तेज आवाज के साथ पटाखे फूटने जैसी आवाज आती है। बुधवार को पुष्पेंद्र का छोटा भाई शिवम रोडवेज बस स्टैंड की ओर से भामाशाह चौक होते हुए आवास विकास की तरफ जा रहा था। चौक के पास ही साइलेंसर की तेज आवाज सुनकर टीएसआई रामसेवक राठौर ने बुलेट रुकवाई। इसके बाद कागजों की जांच की। टीएसआई ने बताया कि मॉडिफाई साइलेंसर लगवाकर चलने से ध्वनि प्रदूषण होता है। उन्होंने बताया कि दो दिन पहले भी एक बुलेट का इसी तरह चालान काटा गया है। उन्होंने बुलेट का 10 हजार रुपये का चालान काटा है। साथ ही साइलेंसर को हटाने की हिदायत देकर चालक शिवम को जाने को दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें