उघैती। आगामी दीपावली को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए शनिवार को थाना उघैती परिसर में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। अध्यक्षता प्रभारी निरीक्षक उदयवीर सिंह ने की। बैठक में क्षेत्र के संभ्रांत नागरिकों और धर्मगुरुओं ने भाग लिया। प्रभारी निरीक्षक ने लोगों से त्योहार आपसी सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाने की अपील की। बैठक मौजूद लोगों को आतिशबाजी और पटाखों के सुरक्षित उपयोग के निर्देश दिए गए। लोगों से सुरक्षित स्थानों पर आतिशबाजी करने और पटाखा दुकानदारों को निर्धारित स्थान पर सावधानी से बिक्री करने को कहा गया।प्रभारी निरीक्षक ने कहा कि पुलिस प्रशासन शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सतर्क है और सभी के सहयोग से त्योहार शांतिपूर्ण संपन्न कराए जाएंगे। संवाद