फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: खुद को लोगों से बचाने के चक्कर में कार चालक ने ले लीं तीन जानें

विज्ञापन
रोते-बिलखते परिजन।संवाद
विज्ञापन
उझानी। खुद को लोगों की नाराजगी से बचाने के चक्कर में अज्ञात कार चालक ने तीन लोगों की जान ले ली। पुलिस कार चालक की तलाश में बदायूं-बिजनौर हाईवे के सीसी कैमरों के फुटेज तलाश रही है। दावा है कि जल्द ही कार चालक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन


अलग-अलग जगहों पर हुए इन हादसों में जान गंवाने वाले परिवारों के सदस्य सदमे में हैं। लोगों का कहना है कि वह अगर बहेड़ी मोड़ पर ही कार रोक लेता तो शायद इतनी बड़ी घटना नहीं होती। बता दें कि बहेड़ी मोड़ पर बाइक सवार काे हल्की चोट ही आई थी। हादसे के बाद कार चालक हड़बड़ा गया और लोगों के डर से उसने कार रोकने के बजाय हाईवे पर दौड़ा दी, जिसने तीन परिवारों को जीवन भर का दुख दे दिया।

बहनोई के घर आया था बिनावर के करतौली का मुकेश
मुकेश के परिजनों ने बताया कि बिनावर के करतौली निवासी मुकेश बाइक से अपने बहनोई मदनलाल के घर उझानी क्षेत्र के गांव दभियारी आए थे। रविवार शाम को बहनोई के साथ वह बाइक से कहीं काम से जा रहे थे कि सड़क हादसे में लउआ गांव के पास मुकेश की मौत हो गई। रविवार शाम करीब छह बजे उनको सूचना मिली तो जिला मुख्यालय की ओर परिवार के साथ आए हैं।
विज्ञापन



पुलिस बोली- दोनों बाइकें टकराने से हुई विशाल व मुकेश की मौत
पुलिस का कहना है कि कार ने एक ही बाइक सवार को टक्कर मारी है, जबकि दो बाइक सवार तो तेज गति से कार आते देख भागे और आपस में टकरा गए। हादसे में विशाल और मुकेश की मौत हुई है। वहीं विशाल के फुफेरे भाई का कहना है कि विशाल की बाइक को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मारी है। आखिर पुलिस कार चालक को क्यों बचाना चाह रही है।


मेडिकल कॉलेज में पुलिस कर रही कार्रवाई
मुकेश व बदलू के परिवार के लोगों ने बताया कि हादसे के बाद पुलिस बदलू व मुकेश को राजकीय मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंची, जहां दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस देर रात तक पंचनामा की कार्रवाई कॉलेज परिसर में करती रही।


शान मोहम्मद और मदन लाल का मेडिकल कॉलेज में चल रहा उपचार
इन सड़क हादसों में घायल हुए दभियारी निवासी मदनलाल व बसौमा निवासी शान मोहम्मद गंभीर रूप से घायल हैं। उनका राजकीय मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा है।

रोते-बिलखते परिजन।संवाद

रोते-बिलखते परिजन।संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें