नेकपुर ओवरब्रिज में खड़ी केंद्रीय विद्यालय बस। संवाद
बदायूं। रेलवे ओवरब्रिज पर शनिवार को स्कूली बच्चों से भरी बस खराब हो गई। इस वजह से ब्रिज पर जाम लग गया। इस दौरान स्कूली बच्चे परेशान हुए।
केंद्रीय विद्यालय शेखूपुर के बच्चों को लेकर बस लावेला चौक से एसएसपी कार्यालय होते हुए नेकपुर की तरफ जा रही थी। बस में 40 से ज्यादा बच्चे सवार थे। नेकपुर ओवरब्रिज के नीचे ढाल तक पहुंचती तो बस में खराबी आ गई। चालक ने बस को वहीं पर खड़ा कर दिया। इसके बाद से वह स्टार्ट नहीं हुई। इस बस के पीछे एक के बाद एक तीन बस खड़ी हो गईं और जाम लग गया। वहीं, ई-रिक्शा चालक भी जाम में फंस गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने क्रेन की मदद से बस को ओवरब्रिज से बाहर निकाला। इस दौरान गर्मी से परेशान बच्चे बस से नीचे उतर आए।