गुम हुए तीन साल के बेटे के मिलने के बाद थाने में खड़े माता-पिता व रिश्तेदार।
बदायूं। दिल्ली से माता-पिता के साथ सहसवान कस्बे में आया तीन साल का बालक शनिवार सुबह अचानक लापता हो गया। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने दो घंटे में ही बच्चे को बरामद कर माता-पिता के सुपुर्द कर दिया।
पिता आदिल ने बताया कि वह नई सीमापुरी क्षेत्र, दिल्ली में रहते हैं। वह पत्नी व तीन साल के बेटे फरमान के साथ सहसवान के मोहल्ला नसरूल्लागंज निवासी फिरोज की शादी में आए हैं। शनिवार की सुबह अचानक फरमान कहीं चला गया। उसकी तलाश की, लेकिन वह कहीं नहीं मिला। पुलिस को सूचना दी। एसआई सुनील कुमार अपने हमराही सिपाहियों के साथ बच्चे की तलाश में निकले। अकबराबाद चौराहे के पास बच्चा रोता हुआ मिल गया। बच्चे को पाकर दोनों के चेहरे खिल गए। संवाद