फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: मित्र के घर आए किसान की छत से गिरकर मौत

विज्ञापन
पोस्टमार्टम हाउस पर शव  देख बिलखते राजपाल के परिजन। संवाद
विज्ञापन
दातागंज। हजरतपुर थाना क्षेत्र में दोस्त के घर आए राजपाल (55) की रात में छत से गिरने से मौत हो गई। वह शुक्रवार को दातागंज किसी काम से आए थे। देर हो जाने पर वह दातागंज के मोहल्ला छोटा परा में अपने दोस्त राकेश के घर रुक गए थे।
विज्ञापन

राजाराम के बेटे विकास ने बताया कि पिता शुक्रवार को दातागंज जाने की बात कहकर घर से निकले थे। देर शाम उन्होंने फोन पर बताया कि देर हो जाने के कारण वह अपने दोस्त मोहल्ला परा दातागंज निवासी राकेश के घर पर रुक गए हैं। घर सुबह में आएंगे। शाम को खाना खाने के बाद दोनों लोग छत पर चारपाई डालकर लेट गए।
रात में राजपाल लघुशंका के लिए उठे तो पैर फिसल जाने से छत से नीचे जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। राकेश और उनके परिजन उन्हें लेकर सीएचसी पहुंचे, जहां डॉक्टर ने उनको मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने के बाद राजपाल के परिवार व गांव के लोग परा पहुंच गए। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया। देर शाम पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन



बंदरों को देखकर भागी महिला की सीढि़यों से गिरकर मौत



बिल्सी। मोहल्ला संख्या दो अगोल रोड निवासी एक वृद्धा जीने की सीढ़ियाें से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। सिर से अधिक खून बह जाने के कारण उन्होंने कुछ ही देर में दम तोड़ दिया।



मोहल्ला संख्या दो निवासी चालक नत्थूलाल सागर के घर पर शौचालय दूसरी मंजिल पर बना है। शनिवार सुबह करीब 6:30 बजे उनकी पत्नी प्रेमवती (65) शौच करने गई थी। तभी उन्हें छत पर कुछ बंदर आते दिखे, जिन्हें देखकर वह वापस सीढि़यों की ओर भागीं।



इसी दौरान उनका एक पैर लोहे की सीढ़ी से फिसल गया और वह नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गईं। प्रेमवती के गिरने की आवाज सुनकर पुत्र राजकुमार ने उन्हें उठाकर चारपाई पर बैठाया। गिरने से उनके सिर में गंभीर चोट आई थी। खून भी काफी निकल रहा था। तुरंत ही परिवार के लोग इलाज के लिए उन्हें सरकारी अस्पताल ले गए, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया। सूचना पर दरोगा अशोक कुमार मौके पर पहुंच गए। परिजन ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें