फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: पतंग उड़ाते छत से फिसलकर सड़क पर गिरा बालक, मौत

विज्ञापन
छात्र शिवम का फाइल फोटो। स्त्रोत परिवार द्वारा
विज्ञापन
बिल्सी। थाना क्षेत्र के गांव खैरी में शनिवार की शाम छत पर पतंग उड़ा रहा बालक पैर फिसल जाने से नीचे सड़क पर जा गिरा। परिजन उसे अस्पताल ले गए। यहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव खैरी निवासी सोनू माहेश्वरी का बेटा शिवम माहेश्वरी (11) क्षेत्र के गांव नगला डल्लू के रामदास-ब्रजलाल मैमोरियल इंटर काॅलेज में कक्षा दो में पढ़ता था। परिजनों ने बताया कि शिवम शनिवार शाम घर की छत पर जाकर पतंग उड़ा रहा था।
वह पतंग उड़ाते समय छत की बाउंड्री के पास पहुंच गया। उसका ध्यान पतंग की तरफ था। इससे उसका पैर फिसल गया और वह घर के पीछे की सड़क पर सिर के बल गिर गया। उसके सिर में गंभीर चोट आई। गिरने की आवाज पर आस-पड़ोस व परिवार के लोग मौके पर पहुंचे। परिजन उसे गांव में एक डॉक्टर के पास ले गए। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

छात्र की मौत की खबर सुनते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। परिजन शव घर ले आए। यहां उसका अंतिम संस्कार कर दिया। परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें