फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: बिल्सी में डेढ़ करोड़ से बनेगा बरात घर, विधायक ने किया भूमि पूजन

विज्ञापन
बिल्सी में बरातघर का भूमि पूजन करते विधायक हरीश शाक्य। स्रोत भाजपा
विज्ञापन
बिल्सी। विधायक हरीश शाक्य ने बुधवार को नगर के गांधी पार्क में बनने जा रहे बरात घर की भूमि का पूजन किया। विधायक ने कहा कि मोदी सरकार के 11 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में करीब डेढ़ करोड़ रुपए की लागत से इस बरात घर को बनाया जाएगा। इससे नगर के गरीब लोगों को लाभ होगा। इसके बाद विधायक ने नगर पालिका परिषद के कार्यों का लोकार्पण किया। इससे पहले पूर्व चेयरमैन ओमप्रकाश सागर समेत भाजपा कार्यकर्ताओं ने विधायक का स्वागत किया। विधायक ने नगर के मुख्य बाजार स्थित मां अन्नपूर्णा रसोई पर भंडारे का प्रसाद लोगों को वितरित किया। इस मौके पर चेयरमैन ज्ञानदेवी सागर, नवनीत शाक्य, आदित्य माहेश्वरी, अजय प्रताप सिंह, सूर्यप्रकाश देवल, संजीव कुमार, प्रदीप गुप्ता आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें