फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: बच्ची को आग से जलाने के आरोप में मां को भेजा जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
बिल्सी। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में अपनी बच्ची को आग से जलाने के आरोप में मां को पुलिस ने जेल भेजा है। कोतवाल मनोज कुमार सिंह ने बताया कि 17 जून को थाना क्षेत्र के एक गांव रहने वाले व्यक्ति ने पुलिस को सूचना दी कि उसकी पत्नी ने चारपाई में आग लगा दी। चारपाई में बच्ची सो रही थी। वह झुलस गई। उसके बाद वह प्रेमी संग चली गई। रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस महिला की तलाश में जुट गई थी। बुधवार को पुलिस ने बिजनौर-बदायूं हाईवे पर स्थित नरैनी चौराहे के पास आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया। महिला को जेल भेजा गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें