फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: ककोड़ा मेले में बनेगा 10 बेड का अस्थायी अस्पताल, 34 घंटे उपलब्ध रहेंगी स्वास्थ्य सेवाएं

Tue, 28 Oct 2025 02:27 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
मेला ककोड़ा में लगाए गए टेंट। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

बदायूं के कादरचौक क्षेत्र में गंगा तट पर रुहेलखंड का प्रसिद्ध ककोड़ा मेला 29 अक्तूबर से आरंभ हो रहा है। हर साल की तरह इस बार भी मेले में लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। श्रद्धालुओं की सुविधा और आकस्मिक परिस्थितियों से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने भी विशेष इंतजाम किए हैं। विभाग की ओर से मेले परिसर में 10 बेड का अस्थायी अस्पताल स्थापित किया जाएगा। जहां 24 घंटे चिकित्सकीय सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी।

विज्ञापन


मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रामेश्वर मिश्रा ने मेले के लिए अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी (एसीएमओ) डॉ. मोहन झा को नोडल अधिकारी नामित किया है। वे संपूर्ण चिकित्सा व्यवस्था की देखरेख करेंगे और किसी भी आपात स्थिति में समन्वय का कार्य संभालेंगे। अस्पताल में कुल 12 डॉक्टरों की तैनाती की जाएगी। इनमें 10 पुरुष डॉक्टर शामिल होंगे। 

इतने स्टाफ की लगाई गई ड्यूटी 
इनके अलावा चार स्टाफ नर्स, चार फार्मासिस्ट, दो लैब टेक्नीशियन (एलटी), दो ऑप्टोमेट्रिस्ट, चार पैरामेडिकल स्टाफ, पांच वार्ड बॉय और दो चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भी ड्यूटी पर रहेंगे। विभागीय अधिकारियों के अनुसार, सभी स्वास्थ्यकर्मियों की ड्यूटी रोटेशनल पद्धति पर लगाई जाएगी ताकि दिन-रात इलाज की सुविधा निर्बाध रूप से चलती रहे। मेले के दौरान एंबुलेंस और आवश्यक दवाइयों की भी पर्याप्त व्यवस्था की जा रही है। अस्पताल में प्राथमिक उपचार से लेकर आपातकालीन सेवा तक की सुविधाएं मौजूद रहेंगी।
विज्ञापन


सीएमओ ने बताया कि मेला क्षेत्र में भीड़ को देखते हुए चिकित्सा दल लगातार निगरानी रखेगा। बीमार या घायल श्रद्धालुओं को तुरंत चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। अधिकारियों का कहना है कि इस बार स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक बेहतर और व्यवस्थित किया जा रहा है ताकि किसी को भी असुविधा न हो। 

Trending Videos

यह डॉक्टर भी बने मेला में नोडल अधिकारी 
सीएमओ ने एसीएमओ डॉ. मोहन झा को नोडल अधिकारी बनाया है। इसके अलावा एसीएमओ डॉ. तहसीन व एपिडेमियोलोजिस्ट डॉ. कौशल गुप्ता को सहायक नोडल अधिकारी बनाया है। इसके अलावा एसीएमओ डॉ. पवन कुमार जायसी को नोडल अधिकारी अस्थायी चिकित्सालय मेला ककोड़ा बनाया गया है।

रिजर्व में तैनात किए गए चार स्टाफ 
सीएमओ ने जिला अस्पताल में तैनात चिकित्साधिकारी (आयूष) डॉ. मनोज राठौर, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र समरेर में तैनात एसएलए संतोष, जिला संक्रामक रोग नियंत्रक कक्ष में तैनात पीएमडब्लू गौरव यादव, जिला संक्रामक रोग नियंत्रक कक्ष में तैनात चौकीदार मोहित को रिजर्व में रखा गया है। 
विज्ञापन

महिला डॉक्टरों की रहेगी दिन में ड्यूटी
ककोड़ा मेला में नए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बरखेड़ा में तैनात डॉ. पूनम बघेल और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जगत में तैनात डॉ. अनुराधा सक्सेना की भी ड्यूटी लगाई गई है। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि महिला डॉक्टर सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक अस्पताल में तैनात रहेगी। इसके अलावा पुरुष डॉक्टर की ड्यूटी पहली पाली में सुबह आठ से रात आठ और दूसरी पाली में रात आठ से सुबह आठ बजे तक रहेगी।

दो बाइक एंबुलेंस की भी रहेगी व्यवस्था
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रामेश्वर मिश्रा ने कादरचौक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा अधीक्षक को निर्देश दिए हैं कि वह दो बाइक एंबुलेंस की ककोड़ा मेला में व्यवस्था करें। ताकि जरूरत पड़ने पर उनका उपयोग किया जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें