फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: 19वीं राष्ट्रीय जंबूरी के लिए 97 स्काउट-गाइड रवाना

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। भारत स्काउट-गाइड के तत्वावधान में आयोजित 19वीं राष्ट्रीय जंबूरी के लिए जिले के 97 स्काउट-गाइड बृहस्पतिवार को लखनऊ रवाना हुए। यह जंबूरी 23 से 29 नवंबर तक लखनऊ में आयोजित होगी।
विज्ञापन

जिले के स्काउट-गाइड को स्काउट संस्था के प्रादेशिक वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं जिला मुख्यायुक्त महेश चंद्र सक्सेना ने वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने बताया कि जंबूरी का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। इस जंबूरी में 25 से अधिक देशों के स्काउट-गाइड प्रतिभाग करेंगे। कार्यक्रम के तहत एडवेंचर एक्टिविटी, पीजेंट शो, वन डिस्ट्रिक्ट-वन प्रोग्राम, प्रदर्शनी, फ्रूट प्लाजा, मार्च पास्ट व अन्य प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी।
डीटीसी सत्यपाल गुप्ता के नेतृत्व में 83 स्काउट, छह गाइड व यूनिट लीडर कुंवरसेन, उमेश चंद्र, चंद्रमोहन, कैलाश चंद्र, आशुतोष शर्मा, श्रेष्ठजीत शाक्य और आशुतोष कुमार जंबूरी के लिए गए हैं। पूर्व जिला ट्रेनिंग कमिश्नर संजय कुमार शर्मा ने बताया कि इस अंतरराष्ट्रीय स्तर की जंबूरी में देश के विभिन्न राज्यों से 30,000 से अधिक स्काउट-गाइड, 2,000 विदेशी प्रतिभागी, 3,000 अधिकारी, स्टाफ व स्वयंसेवक शामिल होंगे। कार्यक्रम में नंदराम शाक्य, मनोज कुमार सिंह, कंचन सक्सेना, अनिल कुमार यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें