फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: आईटीआई में 968 सीटें खाली, चौथे चरण के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। जिले के राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में प्रवेश प्रक्रिया के चौथे चरण की शुरुआत हो गई है। जिले में संचालित छह राजकीय आईटीआई में कुल 968 सीटें खाली हैं। इनमें दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे गए। आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और अभ्यर्थी 15 अगस्त तक पोर्टल के माध्यम से पंजीकरण करा सकते हैं।
विज्ञापन


जिले में वर्तमान में छह सरकारी आईटीआई संचालित हैं। इसमें सालारपुर, बिसौली, बिल्सी, दातागंज, दहगवां और कादचौक शामिल हैं। इनमें सबसे अधिक खाली सीटें बिल्सी आईटीआई में हैं, जहां 214 सीटों पर दाखिले होने बाकी हैं। वहीं सालारपुर में 184, दहगवां में 188, दातागंज में 181, कादचौक में 135 और बिसौली में 66 सीटें खाली हैं। प्रधानाचार्य एसके वार्ष्णेय ने बताया कि जिले के औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान इलेक्ट्रिशियन, फिट्टर, वेल्डर, कंप्यूटर ऑपरेटर एंड प्रोग्रामिंग असिस्टेंट, प्लंबर, मैकेनिक, मोटर व्हीकल समेत अन्य ट्रेड्स में प्रशिक्षण प्रदान करते हैं। उन्होंने अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे जल्द से जल्द आवेदन करें ताकि उन्हें अपनी पसंद के ट्रेड में प्रवेश मिल सके। चौथे चरण के बाद प्रवेश के अवसर सीमित हो जाएंगे, इसलिए इच्छुक अभ्यर्थी समय रहते पोर्टल पर जाकर अपना पंजीकरण करें। इस प्रवेश प्रक्रिया के तहत चयन मेरिट के आधार पर किया जाएगा। अभ्यर्थियों को दस्तावेज सत्यापन के लिए निर्धारित केंद्र पर बुलाया जाएगा। इसके बाद उन्हें संबंधित आईटीआई में प्रशिक्षण शुरू करने के लिए समय सारणी प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें