फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहनों की ‘स्पीड’ पर कोहरे का ‘ब्रेक’

विज्ञापन
विज्ञापन
वाहनों की ‘स्पीड’ पर कोहरे का ‘ब्रेक’
विज्ञापन

बदायूं। सीजन में शुक्रवार को पहली बार घना कोहरा पड़ा। तड़के से ही कोहरे ने पूरे शहर और आसपास के इलाके को अपने आगोश में ले लिया। सड़कों पर निकले वाहनों पर कोहरे का ‘स्पीड ब्रेक’ लगा रहा। चालक फॉग लाइट जलाते हुए नियंत्रित गति से चल रहे थे। दोपहर 12 बजे के बाद कोहरा कुछ छंटा, लेकिन बादल छाए रहे। शाम चार बजे तक धूप आती-जाती रही। कोहरे के साथ ठंडक बढ़ जाने से जनजीवन पूरी तरह से प्रभावित हो गया। शाम को फिर से शीतलहर चलने लगी जिसके चलते लोग जरूरी काम निपटाकर घरों में ही कैद हो गए।
हालांकि कई दिनों से ठंडक अपना असर दिखा रही थी लेकिन दोपहर को रोजाना धूप निकल आने से ज्यादा परेशानी नहीं हो रही थी। जिस तरह धूप निकल रही थी सो लोग कहने लगे थे कि इस साल कोहरा नहीं पड़ रहा है, लेकिन शुक्रवार तड़के ही कोहरा पड़ने लगा। सुबह पांच-छह बजे तो सड़कों पर यह स्थिति थी कि नजदीक का व्यक्ति भी नजर नहीं आ रहा था। रोड पर जो वाहन आ जा रहे थे उनकी रफ्तार भी बेहद नियंत्रित थी। चालक पीली लाइट जलाकर चल रहे थे। कोहरे की वजह से सर्दी भी अन्य दिनों की अपेक्षा ज्यादा थी। जैसे-जैसे दिन आगे बढ़ रहा था वैसे-वैसे बादल भी आकाश में छाने लगे थे। दोपहर में कोहरा कुछ कम हुआ, लेकिन ठंडक में कमी नहीं आई।
विज्ञापन

दबतोरी। शुक्रवार को सुबह से ही कोहरा छाया रहा, जिसके कारण लोगों को सूर्य नारायण के दर्शन भी ठीक से नहीं हो सके। ललुआनगला गांव के प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्कूलों में बच्चों को ठिठुरने पर शिक्षकों ने आग जलाकर पढ़ाई कराई । अधिकतर स्कूलों में ठंड के कारण बच्चों की संख्या काफी कम रही। रेलवे स्टेशन पर सुबह दस बजे दिल्ली-बरेली पैसेंजर पहुंचने पर यात्रियों को ट्रेन दिखाई नहीं दी। कोहरे के कारण ट्रेन प्लेटफॉर्म पर खड़ी होने के बाद भी पूरी ट्रेन के डिब्बे एक छोर से दूसरे छोर के यात्री नहीं देख पा रहे थे ।
विज्ञापन

--------------------
शहर और देहात के स्कूलों में कम पहुंचे बच्चे
तड़के से कोहरा और कड़ाके की ठंड पड़ने से शहर और देहात के स्कूलों में बच्चों की संख्या कुछ ज्यादा ही कम रही। हालांकि सीबीएसई में छोटे बच्चों की छुट्टियां चल रहीं हैं, तो परिषदीय स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को सर्दी ज्यादा परेशान कर रही है। कई स्कूलों में शिक्षकों ने बच्चो को अलाव के नजदीक बैठाकर पढ़ाया।
-------------------------
दिन भर अलाव के आगे बैठे रहे लोग
सर्दी से परेशान बहुत से लोग शहर में सार्वजनिक स्थानों पर लगे अलाव के आगे ही बैठे रहे। इनमें अधिकतर गरीब और रिक्शा चलाने वाले थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें