फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से लगेगी किसान पाठशाला, दी जाएगी नवीनतम जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
आज से किसान पाठशाला, दी जाएगी नवीनतम जानकारी
विज्ञापन

बदायूं। किसानों को खेती से आय दोगुनी करने के तरीके बताने के लिए बुधवार से गांवों में किसान पाठशाला का आयोजन किया जाएगा। पाठशाला का पहला चरण 12 से 15 और दूसरा चरण 17 से 20 दिसंबर तक होगा। चयनित गांव के प्राथमिक स्कूलों में किसान पाठशाला सुबह 9 से 11 बजे तक लगाई जाएगी। इसमें किसानों को विशेषज्ञ कृषि की नई तकनीक की जानकारी देंगे।
किसान पाठशाला के पहले दिन एकीकृत फसल प्रबंधन, पशुपालन, उद्यान, दुग्ध उत्पादन, मधुमक्खी पालन, मत्स्य पालन आदि का उपयोग आय बढ़ाने में कैसे किया जाए, इसकी जानकारी दी जाएगी। साथ ही फसल चक्र के सिद्धांत, हरी खाद का महत्व, फसल अवशेष प्रबंधन, जैविक खेती पर चर्चा होगी। दूसरे दिन उन्नत विधियां, बीज व्यवस्था, फसलवार प्राजातियों का चयन, कृषि विविधीकरण, औद्योकिक खेती, सब्जी उत्पादन, वानिकी आदि की जानकारी दी जाएगी। तीसरे दिन विभिन्न योजनाओं में देय अनुदान, प्रधानमंत्री फसल बीमा, मृदा स्वास्थ्य प्रबंधन, खरीफ में पोषक तत्व प्रबंधन, सोलर पंप, खेती तालाब योजना आदि के बारे में बताया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


------------------
दो चक्र में किसान पाठशाला का आयोजन किया गया जाएगा। इसमें पहला चरण 12 से 15 और दूसरा चरण 17 से 20 दिसंबर तक चलेगा। इसमें किसानों को नई तकनीक के बारे में बताया जाएगा।
-विनोद कुमार, जिला कृषि अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें